Mobile Only Menu
  • Home
  • मनोरंजन
  • बिसाही : डायन प्रथा की दर्दनाक सच्चाई बताने आ रही यह फिल्म, दिखेगी महिलाओं के संघर्ष की कहानी
Bisaahee

बिसाही : डायन प्रथा की दर्दनाक सच्चाई बताने आ रही यह फिल्म, दिखेगी महिलाओं के संघर्ष की कहानी

बेगूसराय के अभिनव ठाकुर की फिल्म बिसाही का ट्रेलर लॉन्च किया गया. यह फिल्म सदियों से चली आ रही डायन प्रथा की भयावह सच्चाई पर आधारित है. बिहार सहित देशभर के सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज होगी |

Bisaahee

बेगुसराय के अभिनव ठाकुर द्वारा निर्देशित और डायन प्रथा पर आधारित फिल्म बिसाही (Bisaahee) का ट्रेलर गुरुवार को पटना के कॉम्प्लेक्स सिनेमा में लॉन्च किया गया. यह फिल्म 25 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म भारतीय समाज में सदियों से चली आ रही डायन प्रथा की भयावह सच्चाई को दर्शाती है. फिल्म के निर्देशक अभिनव ठाकुर ने कहा कि बिसाही सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज को जगाने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन महिलाओं की आवाज है, जिन्हें सदियों से इस अन्याय का शिकार होना पड़ रहा है.

महिलाओं को बिसाही कह किया जाता है प्रताड़ित

फिल्म के निर्माता नरेंद्र पटेल ने बताया कि इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य हर घर तक यह संदेश पहुंचाना है कि अंधविश्वास किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं हो सकता. उन्होंने इस सामाजिक अभिशाप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस तरह अंधविश्वास और षड्यंत्र के कारण निर्दोष महिलाओं को डायन या बिसाही कहकर प्रताड़ित किया जाता है. उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इस कुप्रथा के कारण हर साल दर्जनों महिलाएं हिंसा और हत्या का शिकार होती हैं. खासकर झारखंड में बीते एक दशक में सैकड़ों महिलाओं ने अपनी जान गंवाई है.

अभिनव ठाकुर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. बिसाही में रवि साहू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राम सुजान सिंह, पूजा अग्रवाल, इंदु प्रसाद और गुजरात के लोकप्रिय कलाकार चहना पटेल, हार्दिक सोलंकी और पूजा रावल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म समाज में जागरूकता फैलाने और इस कुप्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने का प्रयास है.

फिल्म निर्देशक के रूप में कैसे मिली पहचान

बिहार के बेगूसराय से ताल्लुक रखने वाले अभिनव ठाकुर की कहानी खुद में एक फिल्म जैसी है. वे 8वीं कक्षा में मुंबई आए, बैंक की नौकरी की, और फिर दोस्तों से उधार लेकर अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘रामकली’ और ‘रेडियो’ बनाई. बाद में एफटीआईआई (FTII) में दाखिला लिया और पूरी तरह फिल्म निर्माण में कूद पड़े. बता दें कि, भिखारी ठाकुर के लौंडा नाच पर आधारित फिल्म द लिपस्टिक ब्वाय (TheLipstickBoy) से अभिनव को बड़ा ब्रेक मिला. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर फिल्म की सराहना की थी.

Source: Prabhat Khabar

Releated Posts

मगही शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026: ‘दोस्ती’ ने जीता पहला इनाम, बापू टावर में दिखा मगही सिनेमा का दम

बिहार की राजधानी पटना इन दिनों अपनी जड़ों और संस्कृति के रंग में डूबी हुई है। पटना के…

ByByHarshvardhan Mar 30, 2026

संजय मिश्रा की नई फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’: जानिए कहानी, कास्ट और रिलीज की पूरी जानकारी

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब केवल बड़े बैनर…

ByByHarshvardhan Mar 11, 2026

खेसारी लाल यादव की ‘अग्नि परीक्षा’: क्या यह भोजपुरी सिनेमा की ‘एनिमल’ होगी?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘ट्रेंडिंग स्टार’ खेसारी लाल यादव (शत्रुघ्न कुमार यादव) एक बार फिर पर्दे पर आग…

ByByHarshvardhan Jan 29, 2026

Happy Patel: Khatarnak Jasoos Movie Review: क्या वीर दास और आमिर खान की ये कॉमेडी आपको हंसा पाएगी?

2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए काफी दिलचस्प रही है। जहाँ एक तरफ बड़े बजट की एक्शन फिल्में…

ByByHarshvardhan Jan 16, 2026
7 Comments Text
  • Registrera says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/es-AR/register?ref=UT2YTZSU
  • Binance账户 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
  • binance Registrera says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
  • binance signup says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.bh/en-NZ/register?ref=SZSSS70P
  • binance Empfehlungsbonus says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/register/person?ref=JW3W4Y3A
  • binance registrering says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
  • Binance账户创建 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top