Mobile Only Menu
  • Home
  • मनोरंजन
  • शारदा सिन्हा की बेटी वंदना ने अनुराग कश्यप की फिल्म निशांची में गाया गाना
vandana sinha

शारदा सिन्हा की बेटी वंदना ने अनुराग कश्यप की फिल्म निशांची में गाया गाना

शारदा सिन्हा की बेटी वंदना सिन्हा ने पहली बार लोकगायन से आगे बढ़कर अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म निशांची में गाना गाया है। 19 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में उनका गाया लोरी गीत सोजा निंदिया सोजा…’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है |

vandana sinha

पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की बेटी वंदना सिन्हा की आवाज ने बिहार को एक गौरव का क्षण दिया है। लोक गायिकी की लीक से हट कर पहली बार उन्हें हिन्दी फिल्म निशांची में गाने का अवसर मिला है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई है। इसी फिल्म में वंदना सिन्हा ने एक प्यारा सा गीत गाया है।

गायिका वंदना सिन्हा से जब बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो खुशी से भीगी उनकी पलकों में मां की याद के आंसु छलक आए। उन्होंने कहा, मां ने बचपन से जैसे अपने सुरों से, गायिकी के अहसासों से मुझे सींचा, उनके बगैर यह खुशी अधूरी लग रही है। पिताजी भी नहीं हैं। मां और पिताजी होते तो यह खुशी दोगुनी हो जाती। फरवरी में मेरे भाई अंशुमान के पास अनुराग कश्यप जी का फोन आया कि वो मुझसे एक गाना गवाना चाहते हैं। फिर मुझसे बात हुई। उसके बाद गाने के बोल मुझे भेजे गए। सो जा निंदिया सो जा, इन दो नयनों में तू आके फिर सो जा… इस गाने को मनन भारद्वाज ने लिखा है और उन्होंने ही इसकी धुन बनाई है। यह गाना लोरी है और बहुत मीठे अहसास से भरा हुआ गाना है। इसकी रिकॉर्डिंग दिल्ली में हुई और फिर मैं मुंबई गई। अनुराग कश्यप जी से मिली, वो बहुत सहज और सरल इंसान हैं।

शिक्षा और गायिकी के बारे में उन्होंने बताया, मेरी आरंभिक शिक्षा रांची में हुई। दिल्ली विवि से संगीत में एम. ए. किया है। मां के अलावा मैं गुरु ओजेश प्रताप सिंह एवं सोमा सिंह से शास्त्रीय संगीत सीख रही हूं।

Source: Dainik Bhaskar

Releated Posts

धुरंधर (Dhurandhar) – एक दहलाने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म

रणवीर सिंह की खतरनाक दुनिया में आपका स्वागत है। धुरंधर आदित्य धार की सिनेमा-कला का एक बेरहम प्रदर्शन…

ByByHarshvardhan Dec 5, 2025

तेरे इश्क़ में (Tere Ishk Mein) : Movie Review

कहानी फिल्म की शुरुआत बनारस की पवित्र पृष्ठभूमि से होती है, जहाँ धनुष (शंकर) और कृति सेनन (मुक्ति)…

ByByHarshvardhan Nov 29, 2025

BSFDC : बिहार को राष्ट्रीय फिल्म नक्शे पर लाने की पहल

बिहार लंबे समय तक फिल्मों में सिर्फ कहानी की पृष्ठभूमि के रूप में दिखता रहा, लेकिन अब स्थिति…

ByByHarshvardhan Nov 29, 2025

मस्ती 4 – ईमानदार रिव्यू

रिलीज़ हुआ: 21 नवंबर 2025तीनों नायक: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानीरेटिंग: 2/5 ⭐ कहानी क्या है? सीधी-सादी बात है –…

ByByHarshvardhan Nov 21, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top