1. बिहार की राजनीति कैसी है?
बिहार की राजनीति समझना थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन असल में यह सीधी है।
यहाँ वोट देने में तीन चीज़ें बहुत काम आती हैं:
- जाति और समाज – लोग अपनी जाति-समुदाय के हिसाब से वोट देते हैं।
- गठबंधन – पार्टियाँ अकेले नहीं, बल्कि मिलकर चुनाव लड़ती हैं।
- विकास और वादे – सड़क, नौकरी, पढ़ाई, बिजली-पानी जैसे वादे हर चुनाव में किए जाते हैं।
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 122 सीटें चाहिए।
2. 2025 में कौन-कौन पार्टी लड़ रही है?
बिहार में बहुत सारी पार्टियाँ हैं, पर इस बार 10 पार्टी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं:
- भाजपा (BJP)
- जनता दल यूनाइटेड (JDU)
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
- कांग्रेस (Congress)
- जन सूराज पार्टी (JSP)
- विकासशील इंसान पार्टी (VIP)
- लोक जनशक्ति पार्टी (LJP – रामविलास गुट)
- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM)
- लेफ्ट पार्टियाँ (CPI, CPM, CPI-ML)
- AIMIM
3. इन पार्टियों को सरल भाषा में समझें
भाजपा (BJP) https://www.bjp.org/

- देश की सबसे बड़ी पार्टी।
- अभी केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार।
- बिहार में जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
- वोटरों को सरकारी योजना और विकास का वादा दिखाती है।
जेडीयू (JDU) https://jdu.org.in/

- नीतीश कुमार की पार्टी।
- कई बार साथी बदले हैं, कभी भाजपा के साथ तो कभी आरजेडी के साथ।
- इस बार भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
- नीतीश कुमार खुद को विकास वाला नेता बताते हैं।
आरजेडी (RJD) https://rjd.co.in/

- लालू प्रसाद यादव की पार्टी।
- अब उनके बेटे तेजस्वी यादव पार्टी चला रहे हैं।
- गरीबों, पिछड़े और नौजवानों में पकड़ मजबूत।
- वादा – नौकरी देंगे और बेरोज़गारी कम करेंगे।
कांग्रेस (Congress) https://inc.in/

- पुरानी राष्ट्रीय पार्टी।
- बिहार में इतनी मजबूत नहीं, पर आरजेडी के साथ मिलकर लड़ रही है।
- इस बार “10 गारंटी” का वादा कर रही है – जैसे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य।
जन सूराज पार्टी (JSP) https://www.jansuraaj.org/

- नई पार्टी, प्रशांत किशोर ने बनाई है।
- 243 में सभी सीट पर चुनाव लड़ने का दावा।
- दावा – “नई राजनीति” और “साफ सरकार”।
- लोग देख रहे हैं कि यह पार्टी कितनी पकड़ बना पाती है।
वीआईपी (VIP) http://www.vipparty.in

- छोटी पार्टी।
- नाव (मछुआरा समाज) से जुड़े लोग इसका आधार।
- गठबंधन में रहकर ही असर दिखाती है।
एलजेपी (रामविलास गुट) https://x.com/ljp4india

- रामविलास पासवान की विरासत वाली पार्टी।
- चिराग पासवान इसके नेता हैं।
- कई जगहों पर निर्णायक वोट दिलवा सकते हैं।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) https://ham.org.in/

- जीतन राम मांझी की पार्टी।
- दलित समुदाय में पकड़।
- छोटी सीटों पर असर डालती है।
लेफ्ट पार्टियाँ (CPI, CPM, CPI-ML)
- किसान और मजदूर की आवाज़।
- आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के साथ हैं।
- सीमित इलाके में ही पकड़।
एआईएमआईएम (AIMIM) https://www.aimim.org/

- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी।
- सीमांचल इलाके (कटिहार, किशनगंज, अररिया) में एक्टिव।
- मुस्लिम वोटों पर नज़र।
4. बिहार की राजनीति की असली ताकत
- जाति का हिसाब – कौन किस जाति से है, यह बहुत मायने रखता है।
- गठबंधन – कोई पार्टी अकेले नहीं जीत पाती, सबको साथी चाहिए।
- छोटी पार्टियाँ – कभी-कभी वही तय कर देती हैं कि सरकार किसकी बनेगी।
- वादे – नौकरी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे वादे बार-बार सुनाई देंगे।
5. 2025 चुनाव में क्या खास होगा? भाजपा और जेडीयू मिलकर NDA में हैं।
- आरजेडी और कांग्रेस INDIA गठबंधन में हैं।
- जन सूराज पार्टी पहली बार बड़ा दांव खेल रही है।
- युवाओं और महिलाओं के वोट का असर बहुत ज्यादा होगा।
- गरीब और मजदूर तबका तय करेगा कि सरकार किसकी होगी।
6. नतीजा क्या हो सकता है?
अभी कहना जल्दी होगा कि कौन जीतेगा।
- एनडीए (भाजपा + जेडीयू) मजबूत है।
- महागठबंधन (आरजेडी + कांग्रेस + लेफ्ट) भी बड़ी चुनौती है।
- जन सूराज नई हवा चला सकती है।
- बाकी छोटी पार्टियाँ पलड़ा बदल सकती हैं।
7. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 date
तिथि अभी तय नहीं है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को अक्टूबर – नवंबर 2025 में कराने की संभावना है।