Mobile Only Menu
  • Home
  • राजनीति
  • Khesari Lal की पत्नी को टिकट और वंशवाद का चक्रव्यूह
indian politics

Khesari Lal की पत्नी को टिकट और वंशवाद का चक्रव्यूह

खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को RJD से टिकट मिलने (खबर भले ही अभी पक्की न हो) की जो बातें चल रही हैं, वो सच में परेशान करने वाली हैं। ये सिर्फ खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी का मामला नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति में वंशवाद और सेलिब्रिटी प्रेम की ये बीमारी बहुत पुरानी है। एक तरफ शत्रुघ्न सिन्हा हैं, जिनके बेटे लव सिन्हा को कांग्रेस ने सिर्फ ‘बिहारी बाबू’ का बेटा होने के आधार पर टिकट दे दिया, जबकि उनका पटना की राजनीति में कोई एक्टिव रोल नहीं रहा था। दूसरी तरफ, भोजपुरी स्टार पवन सिंह खुद चुनाव लड़ सकते हैं, इतना ही नहीं, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे लोग भी पहले ही पार्टियों का सहारा लेकर सांसद बन चुके हैं, और अब लोक गायिका मैथिली ठाकुर से लेकर एक्टर चिराग पासवान तक, हर किसी पर राजनीतिक दलों की नजर है—सबको पता है कि टैलेंटेड कार्यकर्ता को टिकट देने से ज्यादा सेलिब्रिटी नाम पर दांव लगाना ‘जीत का पक्का फॉर्मूला’ है।

indian politics

AI Image

सवाल ये है कि क्या उनकी योग्यता भी है? इस तरह का चुनाव क्या बिहार को उस रास्ते पर ले जाएगा जिसका लोग सपना देख रहे हैं, या और पीछे धकेल देगा?

क्या बड़ी पार्टियों के पास योग्य कार्यकर्ता नहीं हैं?


अरे भाई, बिहार की इतनी पुरानी-पुरानी पार्टियां हैं—RJD, JDU ,BJP, Congress — क्या इनके पास कार्यकर्ता नहीं हैं? क्या इनके पास वो लोग नहीं हैं जो सच में योग्य हों? जो बिहार को चुनाव जिताने से लेकर विकास करने और आगे बढ़ाने में सक्षम हों?

क्यों टिकट बांटते वक्त इन पार्टियों को सेलिब्रिटीज के परिवार का या बस वंश का सहारा लेना पड़ता है?

जवाब सीधा है: पार्टियां जीत की गारंटी चाहती हैं। उन्हें लगता है कि एक प्रसिद्ध चेहरा ज्यादा वोट खींचेगा, भले ही वो कार्यकर्ता जिसने साल भर काम किया है, वो बेचारा योग्यता में कहीं आगे हो। कार्यकर्ता को सिर्फ झंडा उठाने और रैली में भीड़ जुटाने के लिए रखा जाता है।

क्या जनता बेवकूफ है या बनी रहना चाहती है?

ये सबसे बड़ा सवाल है। क्या जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, या जनता खुद ही बेवकूफ बनी रहना चाहती है?

देखिए, मूवी देखना और राजनीति के टाइम पर वोट देना… ये दोनों चीजें अलग हैं। लेकिन जब टिकट ही सेलिब्रिटी के परिवार को मिलेगा, तो जनता भी स्टारडम और पहचान देखकर वोट दे देती है।

इस तरह की राजनीति बिहार को कितना आगे ले जाएगी या कितना पीछे? साफ बात है, ये सिर्फ पीछे ही खींचेगी!

टैलेंट हंट क्यों नहीं होता?


बिहार में इतने योग्य लोग हैं, इतने पढ़े-लिखे बच्चे हैं, जवान हैं। उनको सीटें क्यों नहीं मिलतीं?

जब क्रिकेट में IPL प्लेयर सिलेक्शन होता है, हर तरह का टैलेंट हंट होता है, तो ये राजनीतिक पार्टियां टैलेंट हंट क्यों नहीं चलातीं? क्यों नहीं ये योग्य लोगों को ढूंढती हैं, उन्हें पार्टी में जॉइन कराती हैं, और उन्हें आगे बढ़ाती हैं?

क्योंकि उन्हें तुरंत जीत चाहिए। योग्य लोगों को मौका देना लंबा और मुश्किल काम है, जबकि सेलिब्रिटी का परिवार तुरंत फायदा देता है।


क्या राजनीति सिर्फ चुनाव जीतने का नाम है, या सेवा भी है?

अगर इस तरह से टिकटें बँटती रहेंगी कि जब भी इलेक्शन आता है, किसी की पत्नी को टिकट दिला दिया, किसी सेलिब्रिटी पर दांव खेल दिया… तो उन कार्यकर्ताओं का क्या, जो साल भर मेहनत करते हैं?

निष्कर्ष ये है: जब तक पार्टियाँ और हम (जनता) दोनों मिलकर योग्यता को प्राथमिकता नहीं देंगे, तब तक बिहार की राजनीति ऐसे ही वंशवाद और सेलिब्रिटी के चक्कर में फँसी रहेगी, और विकास की बात सिर्फ भाषणों तक सीमित रह जाएगी।

Releated Posts

सीतामढ़ी के छात्रों को मिलेगी हाईटेक सुविधा? विधायक सुनील कुमार पिंटू ने उठाई ‘आदर्श परीक्षा केंद्र’ की मांग

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहाँ एक तरफ…

ByByManvinder Mishra Mar 1, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ 2026: जानिए पूरा शेड्यूल और क्या है सरकार का मास्टर प्लान

बिहार की राजनीति और प्रशासनिक कार्यशैली में ‘यात्राओं’ का विशेष महत्व रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार…

ByByManvinder Mishra Jan 15, 2026

शांभवी चौधरी और सांसद निधि (MPLADS) विवाद: क्या है समस्तीपुर की ‘सांसद बिटिया’ का विजन?

18वीं लोकसभा में देश की सबसे कम उम्र की सांसद बनकर इतिहास रचने वाली शांभवी चौधरी इन दिनों…

ByByManvinder Mishra Jan 14, 2026

राजेश रंजन ‘पप्पू यादव’ का रिपोर्ट कार्ड: विकास कार्य, MPLADS फंड और संसदीय सक्रियता का पूरा विश्लेषण

बिहार की राजनीति में राजेश रंजन, जिन्हें दुनिया ‘पप्पू यादव’ के नाम से जानती है, एक ऐसा नाम…

ByByManvinder Mishra Jan 4, 2026
3 Comments Text
  • 注册免费账户 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
  • anm"ala dig till binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
  • free binance account says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top